Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

बिहार में 7 मई को मंत्रिमंडल विस्तार,गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, प्रधानमंत्री सहित कई गणमान्य होंगे शामिल

मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा से 12, जदयू से 11, लोक जनशक्ति पार्टी-आर से 2 तथा हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम)और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) से एक-एक मंत्री शपथ ले सकते हैं। हालांकि, छह पद फिलहाल खाली रखे जाने की संभावना है। बिहार विधानसभा में विधायकों की संख्या के आधार पर मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

06 May 2026

बिहार में 7 मई को मंत्रिमंडल विस्तार,गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, प्रधानमंत्री सहित कई गणमान्य होंगे शामिल

पटना, 06 मई (हि.स.)। बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और इसे लेकर प्रशासनिक व सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जनता जल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई प्रमुख राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम गुरुवार को दोपहर 12:10 बजे शुरू होगा, जिसमें राज्यपाल नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा से 12, जदयू से 11, लोक जनशक्ति पार्टी-आर से 2 तथा हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम)और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) से एक-एक मंत्री शपथ ले सकते हैं। हालांकि, छह पद फिलहाल खाली रखे जाने की संभावना है। बिहार विधानसभा में विधायकों की संख्या के आधार पर मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस अवसर पर पटना दौरे पर रहेंगे। वे न केवल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे, बल्कि शहर में एक भव्य मेगा रोड शो के जरिए जनता का अभिवादन भी करेंगे। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।

पटना पुलिस ने समारोह और वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। केवल एंबुलेंस, शव वाहन, आमंत्रित अतिथि और पासधारक वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी।

प्रतिबंधित मार्गों में डुमरा टीओपी (शेखपुरा मोड़) से हवाई अड्डा मार्ग, हवाई अड्डा गोलंबर से पटेल गोलंबर, राजेंद्र चौक से पटेल गोलंबर, पटेल गोलंबर से आयकर गोलंबर, चितकोहरा गोलंबर से उत्तर दिशा तथा गर्दनीबाग आरओबी के उत्तर क्षेत्र शामिल हैं।

इसके अलावा जेपी गोलंबर से डाकबंगला चौराहा और पटना जंक्शन तक सड़क किनारे किसी भी प्रकार की पार्किंग, ठेला या खोमचा लगाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। गांधी मैदान के चारों ओर भी पार्किंग वर्जित रहेगी।

आम जनता के लिए गांधी मैदान में प्रवेश गेट संख्या 5, 6, 7, 8, 9 और 10 से होगा, जबकि मीडिया के लिए गेट संख्या 11 निर्धारित किया गया है।

वाहनों की पार्किंग के लिए जेपी गंगापथ (दीघा गोलंबर से कंगन घाट तक) को चिन्हित किया गया है, जहां बस और चारपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। इसके अलावा कृष्णाघाट, पुराने अशोक राजपथ, पटना कॉलेज और पटना साइंस कॉलेज परिसर में भी पार्किंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

पटना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे जारी ट्रैफिक प्लान का पालन करें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें। एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ान से कम से कम तीन घंटे पहले घर से निकलें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

इस भव्य आयोजन को लेकर राजधानी पटना में उत्साह का माहौल है और प्रशासन इसे शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार में 7 मई को मंत्रिमंडल विस्तार,गांधी मैदान में शपथ ग्र
मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा से 12, जदयू से 11, लोक जनशक्ति पार्टी-आर से 2 तथा हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम)और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) से एक-एक मंत्री शपथ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News